फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बनवाया जाए ऑक्सीजन सिलिंडर पूल बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा के नगर विधायक संजय गर्ग ने जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही को पत्र लिखकर जल्द ही ऑक्सीजन सिलिंडर का पूल बैंक बनवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोविड अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, रेमेडसीवर आदि की उपलब्धता की स्थिति दर्शाने वाला एक पोर्टल बनाया जाए।
विज्ञापन

नगर विधायक ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में काफी कोविड मरीज होम आइसोलेट होकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इसमें कुछ मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता है। साथ ही अस्थमा आदि रोगों से पीड़ित मरीजों ने पहले से ही आपातकाल के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर ले रखे हैं। इस समय केवल ऑक्सीजन के लिए ही काफी मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए हमने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाते हुए अपनी विधायक निधि से 200 ऑक्सीजन सिलिंडर को पूल बैंक बनाने एवं होम आइसोलेट मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव मंडलायुक्त के माध्यम से दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें