फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को सौंपे गए स्वामित्व प्रमाणपत्र

विज्ञापन
सदर तहसील में आयोजित कार्य्रकम में भाग लेते नगर विधायक व अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। तहसील सदर में शनिवार को क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वामित्व प्रमाण पत्र (घरौनी) वितरण किया गया। साथ ही उन्हें स्वामित्व प्रमाण पत्र की उपयोगिता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। पूरे तहसील क्षेत्र में 2500 से अधिक स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील सदर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुंबर और अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी ने क्षेत्र के ग्रामीणों को घरौनी का वितरण किया। उन्होंने ग्रामीणों को स्वामित्व प्रमाण पत्र के फायदों के बारे में बताया। उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को 50 से अधिक ग्रामीणों को घरौनी वितरित की गई। जबकि पूरे तहसील क्षेत्र में 2500 से अधिक स्वामित्व प्रमाण पत्र का वितरण हुआ है। उन्होंने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र में अब तक 20 हजार से अधिक स्वामित्व प्रमाण पत्रों का वितरण हो चुका है। स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरण का कार्य लगातार जारी रहेगा। सभी लोगों को उनके आवास का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार सदर नितिन सिंह राजपूत, मुन्ने खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें