फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बेकाबू कार ने बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, छह घायल

Tue, 10 Nov 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। देवबंद-बड़गांव मार्ग पर गांव महेशपुर में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार तीन बाइकों में टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में दपंती सहित सात लोग घायल हो गए, जिनमें से बड़गांव निवासी अश्वनी (32) की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराते हुए कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब दो बजे अश्वनी अपनी पत्नी शालू को देवबंद से दवा दिलाकर बाइक से लौट रहा था। जब वह महेशपुर के ढाबे के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार दो बाइकों से टकराती हुई सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में एक बाइक सवार संजय, उसकी बेटी लक्ष्मी व बेटा तथा दूसरी बाइक सवार संत कुमार और उसकी पत्नी सोनिया घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने सभी घायलों को नानौता सीएचसी भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने बड़गांव निवासी घायल दंपती को गंभीर हालत देखकर सहारनपुर रेफर कर दिया। सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अश्वनी की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी शालू की हालत भी गंभीर बनी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार व बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सीओ देवबंद अमित सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी। अश्वनी के एक तीन साल का एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें