फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 71 में से 51 प्रत्याशियों की इुई जमानत जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव में जनपद की अधिकांश सीटों पर सपा और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच ही मुख्य मुकाबला रहा। सहारनपुर नगर सीट को छोड़कर अन्य छह विधानसभा सीटों पर बसपा प्रत्याशी भी दमदारी से चुनाव लडे़। जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाले 71 प्रत्याशियों में से 51 प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए।
विज्ञापन

जनपद की अधिकांश विधानसभा सीटों पर सपा और भाजपा प्रत्याशी के बीच कड़ी टक्कर हुई है। सिर्फ रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट पर ही बसपा के प्रत्याशी रविंद्र कुमार ही दूसरे नंबर पर रहे, जबकि अन्य विधानसभा सीटों पर बसपा के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे। राष्ट्रीय दल कांग्रेस और दिल्ली के बाद पंजाब में बहुमत में आने वाली आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जनपद की किसी भी सीट पर अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर 71 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। इनमें से 51 प्रत्याशी अपने जमानत बचाने में भी विफल साबित हुए।
विज्ञापन

जिले में जमानत जब्त कराने वाले प्रत्याशी
विधानसभा ------- कुल प्रत्याशी -------- जमानत जब्त
बेहट ----------------- 08 -------------------- 05
नकुड़ ----------------- 11 -------------------- 08
सहारनपुर नगर ------ 12 -------------------- 10
सहारनपुर देहात ------ 14 -------------------- 11
देवबंद ---------------- 10 --------------------- 07
रामपुर मनिहारान ---- 09 --------------------- 06
गंगोह ----------------- 07 --------------------- 04
योग ------------------- 71 --------------------- 51
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें