सहारनपुर। जनपद के युवकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई प्रतिष्ठित कंपनियां भागीदारी करेंगी।
सहायक निदेशक सेवायोजन शिव ललित सिंह ने कहा कि सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का कम से कम 12वीं, स्नातक कृषि, आईटीआई, डिप्लोमा पास होना जरूरी है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। रोजगार मेले के लिए अभ्यर्थी 12 मार्च तक पंजीकरण करा सकते हैं। साक्षात्कार में अभ्यर्थी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड, बायोडाटा एवं सेवायोजन पंजीयन स्लिप के साथ उपस्थित होना होगा। संवाद