फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में नहीं आने पर 17 सेक्टर मजिस्ट्रेटों का वेतन रोकने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कोविड की बैठक में उपस्थित नहीं होने वाले 17 सेक्टर मजिस्ट्रेटों का अगले आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी सेेक्टर मजिस्ट्रेटों को दूरभाष और व्हाट्सअप पर मेसेज दिए गए थे। उसके बावजूद भी वे बैठक में शामिल नहीं हुए। जिन सेक्टर मजिस्ट्रेट का वेतन रोका गया उनमें सतेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, संजय सिंह, सतीश कुमार मित्तल, रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सोमप्रकाश सैनी, अशोक कुमार शर्मा, राकेश कुमार, राकेश कौशिक, सत्यप्रकाश, संजय भारती, लोकेेश कुमार, वीपी सिंह, राजीव कुमार, अजय कुमार वर्मा, नेत्रपाल, जितेंद्र कुमार शामिल हैं।
----------------
अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को अब चीनी भी मिलेगी
सहारनपुर। अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को सस्ती दरों पर चीनी भी मिलेगी। उन्हें प्रत्येक कार्ड पर एक किलो चीनी दी जाएगी। चीनी का भाव 18 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद में 54618 अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं। इनको चीनी उपलब्ध कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अब इनको गेहूं, चावल के साथ ही चीनी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चीनी 21 अक्तूबर से मिलनी शुरू हो जाएगी। चीनी सिर्फ अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को ही मिलेगी इसका भाव 18 रुपये प्रति किलो रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें