फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ब्लॉकों ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

Sat, 27 Jun 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अलग-अलग रेल मंडलों के ब्लॉकों ने ट्रेनों की रफ्तार थाम दी है। ट्रेनों के देरी होने से यात्रियों को सफर करना मुश्किल हो गया है। रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर यात्री अपनी ट्रेनों के बारे में जानकारी करते नजर आए।
विज्ञापन

दरअसल, इन दिनों में लखनऊ, जम्मू सहित कई रेल मंडलों में ब्लॉक लेकर ट्रैक पर काम किया जा रहा है। इसी के चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई या फिर उन्हें देरी से चलाया जा रहा है। कोलकाता-अमृतसर समर विशेष ट्रेन 20 घंटे तक की देरी से चली। इसके अलावा वाराणसी-चंडीगढ़ समर आठ घंटे, वाराणसी-बठिंडा और चंडीगढ़-वाराणसी समर विशेष ट्रेन ने सात-सात घंटे इंतजार कराया।
गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस ढाई घंटे और अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से आई। इनके अलावा अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस भी देरी से पहुंची। इन ट्रेनों के देरी आने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिन यात्रियों को इन्हीं ट्रेनों से अपने गंतव्य तक जाना था, उन्होंने रेलवे स्टेशन पर रहकर ही इंतजार करना पड़ा। उधर, अंबाला मंडल के वरिष्ठ डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि विभिन्न जगहों पर रेल ब्लॉक लेकर काम किया जा रहा है, जिसकी वजह से ट्रेनें देरी से चल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें