फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ओपन ओपीडी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मरीजों की समस्या को देखते हुए एसबीडी जिला अस्पताल में ओपन ओपीडी शुरू की गई है। पहले दिन बुधवार को ओपीडी में इलाज पाने के लिए मरीजों की कतार लगी रही। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए उपचार किया गया।
विज्ञापन

बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश सरकार के आदेश पर सरकारी अस्पतालों में 17 अप्रैल से ओपीडी बंद कर दी गई थी। इससे मरीजों को खासी परेशानी हो रही थी। ऐसे में एसबीडी जिला अस्पताल में बुधवार से ओपन ओपीडी शुरू कर दी गई है। पहले दिन डॉ. पीयूष त्यागी ने मरीजों को देखा। कुल 230 मरीजों को परामर्श दिया गया। डॉ. पीयूष त्यागी के सहयोगी काउंसलर देवेंद्र कुमार रहे। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीज खांसी और जुकाम पीड़ित थे। उन्हें परामर्श दिया गया। उधर, मरीजों की सुविधा के लिए 24 नंबर कमरे में मेडिकल स्टोर भी खोला गया, जहां से मरीज दवा लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें