फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ! नौ माह की बच्ची को नोच कर खा गए कुत्ते

Sat, 09 Dec 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बच्ची की मौत पर बिलखती महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट  थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में शुक्रवार की सुबह खूंखार कुत्ते नौ माह की मासूम बच्ची को घर से खींच कर जंगल में ले गए और नोचकर खा गए। पिछले करीब दस माह में सहारनपुर में खूंखार कुत्ते छह बच्चों को निवाला बना चुके हैं।
विज्ञापन


यह हृदय विदारक घटना शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे की है। गांव दयालपुर निवासी संजय कपड़ा सिलने का काम करता है। इस समय वह हिमाचल प्रदेश के नारायण गढ़ में काम कर रहा है। घर पर उसकी पत्नी दीपमाला अपने पांच बच्चों के साथ रह रही थी। सुबह उसके चार बच्चे स्कूल चले गए।

दीपमाला नौ माह की बेटी सिद्धांती को चारपाई पर लेटा कर पास ही हैंडपंप पर पानी भरने के लिए चली गई। इसी बीच आवारा कुत्ते घर में घुसे और सिद्धांती को खींचकर जंगल में ले गए। लौटने पर बच्ची को चारपाई से गायब देखकर दीपमाला ने आस पड़ोस में उसकी तलाश की।
विज्ञापन


बाद में घर से कुछ दूरी पर एक खेत में पेड़ों के बीच पड़े शव के आसपास कुत्ते मंडरा रहे थे। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया लेकिन तब तक  कुत्ते उसके शरीर का ज्यादातर हिस्सा खा चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें