फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों में पांच लोगों ने ही अदा की जुमे की नमाज

विज्ञापन
सहारनपुर में जुमे की नवाज के दौरान जामा मस्जिद पर लगा जाम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना काल के बीच शुक्रवार को भी मस्जिदों में पांच लोगों ने ही जुमे की नमाज अदा की। इसके साथ ही हालात सामान्य रहे। बाकी लोगों ने घरों पर ही नमाज पढ़ी। शहर की प्रमुख जामा मस्जिद के आसपास प्रमुख बाजारों में रोजाना की तरह लोग खरीदारी करते हुए नजर आए।
विज्ञापन

कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के बाद बंदिशों के बीच अनलॉक शुरू हुआ था। इसके तहत शासन ने धार्मिक स्थलों को सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए खोलने की अनुमति दी थी। इसके तहत एक समय में सिर्फ पांच लोग ही धार्मिक स्थल जा सकते हैं। इसके अलावा धार्मिक स्थल में आने वाले लोगों का सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है।
इस बार भी शुक्रवार को मस्जिदों में सिर्फ पांच लोगों ने ही जुमे की नमाज अदा की। चौक फव्वारा स्थित शहर की प्रमुख जामा मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में शासन की गाइडलाइन के हिसाब से नमाज अदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें