सहारनपुर में भाजपा के थाना घेराव अभियान में शुक्रवार को थाना कुतुबशेर का घेराव किया गया। नगर विधायक और नगराध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचे भाजपाइयों ने घेराव के दौरान पुलिस पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
आरोप लगाया कि सपा सरकार बनने के बाद से जनपद में हत्या, डकैती, लूट, दुष्कर्म और गोकशी की घटनाएं बढ़ी हैं। क्षेत्रीय मंत्री बृजेश सिंह और नगर अध्यक्ष अमित गगनेजा ने कहा कि थाने और पुलिस आम लोगों की सुरक्षा के लिए हैं।
सपा सरकार में थानों की नीलामी होने के कारण पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। अपराधी पुलिस का संरक्षण पाकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि सपा सरकार में पुलिस अपनी ही सुरक्षा करने में नाकाम साबित रही है।
घेराव प्रभारी हेमंत अरोड़ा और प्रवेश धवन हो कहा कि गोकशी रुकने का नाम नहीं ले रही है। सबसे अधिक गोकशी की घटनाएं कुतुबशेर क्षेत्र में ही होती हैं।
इस दौरान पुनीत चौहान, नरेश धनगर, नीरज माहेश्वरी, किशोर शर्मा, सुपनीत सिंह, राकेश जैन, मनोज ठाकुर, विनोद, अमित वर्मा, वीना बजाज, रमा गुप्ता, सुनीता, सरोज, प्रवीन, रविंद्र, जितेंद्र, यशपाल, अश्वनी, नेपाल सिंह, विशाल, राजकुमार, संचित, राहुल, गौरव रहे।