अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा 17 अक्तूबर को रोजगार मेले का आनलाइन आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक शिव ललित सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा सेवायोजन पोर्टल wwww.sewayojan.up.nic.in से साक्षात्कार हेतु आवेदन किया जा सकता है। मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। ऑनलाइन आवेदन 16 अक्तूबर तक कराया जा सकता है।
----------
- कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आज जारी होंगे टोकन
सहारनपुर। उप निदेशक कृषि रामजतन मिश्र ने किसानों से आह्वान किया है कि किसान सेवा पोर्टल पर कृषि यंत्र अनुदान पर प्राप्त करने के लिए 14 अक्तूबर को प्रात: 9:30 बजे से ऑनलाइन प्री बुकिंग/टोकन जारी किए जा सकेंगे। किसानों को कृषि यंत्र प्राप्त करने के लिए 5 से 15 लाख रुपये की परियोजना लागत पर अधिकतम 80 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा।