- शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति के लिए होंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनांतर्गत समय सारिणी दशमोत्तर कक्षाओं से संबंधित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने के लिए संशोधित तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा 11-12 व अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के अवशेष नवीन तथा नवीनीकरण के छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। आनलाइन आवेदन में हुई त्रुटि (आय, जाति प्रमाण पत्र का क्रमांक तथा आवेदन का क्रमांक) आवेदन पूर्ण करने तथा फाइनल प्रिंट आउट निकालने से पूर्व तीन कार्य दिवसों में, ऑनलाइन आवेदन पत्र की मूल कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किए जाने की तिथि आवेदन पत्र भरने के 06 दिन के अंदर अधिकतम 22 दिसंबर 2020 तक कर दी गई है। वहीं, छात्र/छात्रा द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र की मूल कापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्रा के समस्त विवरण का शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान किया जाना एवं ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना, सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर हो गई है।