सहारनपुर। बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार पर मनमानी करने और कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाते हुए और बैंकों के विलय के विरोध में हड़ताल रखकर प्रदर्शन किया। हड़ताल से जिले में एक हजार करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
बुधवार को अंबाला रोड स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स की शाखा के बाहर यूपी बैंक एंपलाइज यूनियन, बैंक एंपलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया बैंक आफीसर्स, इंडियन नेशनल बैंक एंपलाइज सहित अनेक संगठनों के तत्वावधान में हड़ताल रखकर बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यूपी बैंक एंपलाइज यूनियन के सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि देश लगातार आर्थिक मंदी का सामना करना रहा है। नौकरियां लगातार घटती जा रही है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। इसके अलावा अनेक समस्याएं जनता के सामने आ गई हैं। अध्यक्ष राजीव कुमार जैन ने कहा कि देश की जीडीपी अपने निम्न स्तर पर है। बैंकों का विलय न देेश हित में और नहीं जनता एवं कर्मचारी के लिए ठीक है। आरोप लगाया कि आज शिक्षा का व्यवसायीकरण किया जा रहा है। नौकरियों को आउट सोर्स किया जा रहा है। केंद्र सरकार अपनी मनमानी करने में लगी है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान अजय कर्णवाल, राजेश अरोड़ा, वीर कुमार जैन, अतुल चोपड़ा, संजीव कुमार शर्मा, ओपी कुमार शर्मा, ओपी शिवा, राहुल कपिल, विवेक कुमार, शांति स्वरूप, राजकुमार शर्मा, रोहित कांबोज, यशपाल सिंह, रतिराम गौतम, अरविंद कुमार, हरेंद्र सिंह बिष्ट, उपेंद्र शर्मा, राजीव माहेश्वरी, अजय गुप्ता मौजूद रहे।
उधर, लीड बैंक मैनेजर राजेश चौधरी ने बताया कि जनपद में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से एक हजार करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है।
बैंको की हड़ताल के चलते बन्द पडे बैंक- फोटो : SAHARANPUR