उत्तर प्रदेश में जिला कारागार सहारनपुर में बुधवार सुबह एक बंदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि हार्टअटैक आने पर बंदी की मौत हुई है।
विज्ञापन
बंदी आशीष उर्फ आशु सहारनपुर शहर के मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवेंद्र विहार कॉलोनी का रहने वाला था। उसके खिलाफ हत्या और मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। फरवरी 2019 से वह जिला कारागार में बंद था।
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह जेल कर्मियों को वह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। इसके बाद उसको जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, वहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें