सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती महिला मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही जनपद में कोरोना से मरने वालों की आंकड़ा 445 पर पहुंच गया है। उधर, मंगलवार को तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 33093 हो गई है। मंगलवार को एक कोरोना मरीज ठीक होने के बाद जनपद में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 46 रह गई है।
4319 ने पहली और 2260 ने दूसरी खुराक ली
सहारनपुर। कोविड वैक्सीन टीकाकरण में मंगलवार को जनपद में 63 बूथों पर टीकाकरण हुआ। सहारनपुर शहर में 26, सरसावा में आठ, गंगोह, मुजफ्फराबाद, पुवांरका और सुन्हेटी खड़खड़ी में चार-चार, नानौता में तीन तथा साढ़ौली कदीम, नकुड़, नागल, देवबंद, रामपुर मनिहारान में दो-दो बूथ बनाए गए थे। पहली डोज के लिए पंजीकृत 7200 लोगों के सापेक्ष 4319 लोग टीका लगवाने पहुंचे। दूसरी डोज के लिए 200 के सापेक्ष 2260 लोग टीका लगवाने पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को कोविड वैक्सीनेशन नहीं होगा, मगर नियमित टीकाकरण चलेगा, जिसमें बच्चों को लगाए जाने वाले टीके शामिल हैं।