उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंडी कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक चावल कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन-फानन में कारोबारी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार मंडी कोतवाली क्षेत्र के चावल कारोबारी राधेश्याम की मोरगंज बाजार में दुकान है। मंगलवार शाम को वह दुकान पर ही था, इसी दौरान उसने पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। वहीं घायल कारोबारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मौके पर पुलिस ने मौके से पिस्टल अपने कब्जे में ले ली। वहीं मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। उधर कारोबारी द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दौड़कर अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।