फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

तीतरों (सहारनपुर)। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में जनपद शामली के गांव फूंसगढ़ निवासी शिवकुमार (32) पुत्र महिपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक सवार शामली के कच्ची गढ़ी निवासी सोनू गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को तीतरो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

हादसा रविवार रात आठ बजे जलालाबाद मार्ग पापड़ी पुलिया पर हुआ। दोनो में से किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की बाइक उछल कर अलग-अलग दिशाओं में जा गिरी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें