फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एक दिवसीय अस्मिता खेलो इंडिया सहारनपुर विमेंस जूडो लीग

Mon, 29 Sep 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स पीजी कॉलेज में एक दिवसीय अस्मिता खेलो इंडिया सहारनपुर विमेंस जूडो लीग हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता और पूनम गर्ग ने किया। खेल प्रतियोगिता देर शाम तक जारी रही।
सब जूनियर वर्ग के 27 किलोग्राम भार वर्ग में जानवी सैनी पहले, अंशिका दूसरे और अफरीन तीसरे स्थान पर रही। 32 किलोग्राम भार वर्ग में वैष्णवी चौधरी पहले, जागृति दूसरे अन्नया त्यागी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 36 किलोग्राम भार वर्ग में इकरा नूर ने पहले, आकांक्षी भटनागर ने दूसरा और शीतल ने तीसरा स्थान हासिल करने में सफलता प्राप्त की। 40 किलोग्राम भार वर्ग में अक्षिता पहले, इशिता दूसरे, अंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 44 किलोग्राम भार वर्ग में आकांक्षिका पहले, वन्या दूसरे और हिमांशी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

कैडेट वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में अक्षिता ने पहला, इशिता दूसरे अंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नवरात्रों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की उपासना की जाती है। यह सभी बालिकाएं स्वयं शक्ति की प्रतीक हैं। इन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का होना सराहनीय है।
विज्ञापन

इस मौके पर अनिल अग्रवाल, पकंज बंसल, डॉ. रीत बोरा, डॉली गुप्ता, गौरव चौहान, माधव गुप्ता, गौरव कपिल, प्रवीण चौधरी, पुनीत आर्य, मोहित उपाध्याय, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। निर्णायक के रूप में संजीव गुप्ता, राजी शर्मा, प्रदीप कुमार, सूरज प्रताप सिंह, आशीष सरोहा, अमन झा, सुमन कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें