फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जैन मंदिरों में छठे दिन की गई उत्तम संयम धर्म की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़/चिलकाना/नानौता/सरसावा/रामपुर मनिहारान। जिले के देहात स्थित जैन मंदिरों में मंगलवार को उत्तम संयम धर्म की पूजा की गई। इस दौरान धूप दशमी का पर्व भी मनाया गया।
विज्ञापन

नकुड़ के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं चंद्रप्रभु चैतालय में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जैन मंदिर में सुगंध दशमी का पर्व वातावरण को शुद्ध करने के लिए और विश्व शांति की भावना के साथ मनाया गया। मासिक मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रि में नमोकार महामंत्र का पाठ किया गया। इंद्राणी के रूप में छोटी बच्ची सुदीक्षा जैन ने श्रीजी के सम्मुख नीरथ करते उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। जैन मिलन के महामंत्री पंकज जैन, राजेश जैन रहे।
सुल्तानपुर के श्री दिगंबर जैन मंदिर में जयपुर से आए विद्वान अंश जैन, सक्षम जैन ने पूजा-अर्चना कराई। उन्होंने कहा कि उत्तम संयम का अर्थ है इंद्रियों और मन पर नियंत्रण रखना, आत्मा की प्रवृत्तियों को रोकना। पूजा-अर्चना में सुधीर कुमार जैन, निशांक जैन, बिजेंद्र जैन, राजीव जैन, सिद्धार्थ जैन, संजय जैन, वाशु जैन आदि रहे। चिलकाना के श्री दिगंबर जैन मंदिर में जयपुर से पधारे पंडित अरिहंत जैन शास्त्री ने पूजा-अर्चना कराई। शांति धारा राकेश जैन, अनुपम जैन ने की। सौरभ जैन, साधना जैन की देखरेख में धार्मिक प्रतियोगिता हुईं। इस दौरान तरसेम चंद जैन, अनुज जैन, पूनम, अलका, सपना जैन, रेखा जैन आदि रहे।
विज्ञापन

नानौता के श्री दिगंबर जैन मंदिर में विधि-विधान मंत्रोच्चार के साथ पूजा शांतिधारा की गई। अध्यक्ष अनिल जैन ने कहा कि जब मानव उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव और उत्तम शौच को अंतरग से ग्रहण करता है तो उसके जीवन से क्रोध, मान, माया, लोभ का पूर्ण अभाव हो जाता है। श्रुति जैन, रेखा जैन, सीमा जैन, पुष्पा जैन, शालिनी जैन, निशि जैन, शुभांगी जैन आदि रहे।
सरसावा में दोपहर को मंदिरों में धूप दशमी मनाई गई। जैन विद्वान रितेश जैन ने बताया कि केवल त्याग तपस्या करना संयम नहीं है बल्कि मन में अंतरात्मा में संयम रखना उत्तम संयम धर्म है। इस अवसर पर नीरा जैन, अंकित जैन, रश्मि जैन, नवीन जैन, पारुल जैन आदि रहे।
रामपुर मनिहारान के मंदिर में देव पूजा, सुगंध दशमी पर्व पूजा और तेरह द्वीप विधान का आयोजन किया गया। सुगंध दशमी पर्व पर नगर के तीनों जैन मंदिर में बैंडबाजे के साथ धूप खेई गई। पंडित अंकित शास्त्री, जैन समाज के प्रधान मनोज जैन, महामंत्री निपुण जैन, अमित जैन, सुधीर जैन, विद्यासागर जैन,शशांक जैन, अतुल जैन, प्रशांत जैन रहे।
विज्ञापन


मोहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें