राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मश्वर महादेव मंदिर रुद्राक्ष से रूदाभिषेक कर पूजन करते शिव भक्त
सहारनपुर। सावन के अंतिम सोमवार को महानगर के शिवावलयों में भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर बाबा को दूध, दही, शक्कर, बेलपत्र, धतुरा, शहद आदि अर्पित किया। भक्तों ने बाबा का रुदाक्ष शृंगार भी किया।
राधा विहार स्थित ओघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव का 5100 रुद्राक्ष शृंगार किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव का शृंगार ही संपूर्ण सृष्टि है। महादेव का रुद्राक्ष श्रृंगार करने से जीवन के समस्त विकारों में भगवान की कृपा से कमी आती है। सबसे पहले यह पूजा भगवान श्री हरि विष्णु ने की थी। जब भगवान शिव ने तांडव करते हुए अपने नेत्रों से अपने रुद्राक्ष धरा पर गिराए, उन सभी को भगवान विष्णु ने एकत्रित कर शिवजी को अर्पण किया। महादेव ने प्रसन्न होकर शिव को अभेद कवच प्रदान किया। प्रत्येक जीव को शिव के शरणागत होकर समर्पित भाव से पूजा करनी चाहिए। इस मौके पर रविंद्र चौधरी, संजय राणा, भूपेंद्र पुंडीर, अजब सिंह चौहान, गीता, कमला, रेखा, सुचेता, पूनम, रीना, कविता आदि रहे।