फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज के स्थापना दिवस पर यज्ञ में आहुतियां डाली

विज्ञापन
सरदार पटेल कालेज में आयोजित यज्ञ में शामिल सभा के पदाधिकारी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
इंटर कालेज के स्थापना दिवस पर यज्ञ में आहुतियां डाली
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के अधीनस्थ सरदार पटेल कन्या इंटर कॉलेज का 30 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभा के पदाधिकारियों, स्टाफ व छात्राओं ने यज्ञ में आहुतियां डालकर जनकल्याण की कामना की।
विज्ञापन

सरदार पटेल कन्या इंटर कॉलेज की आधारशिला 30 वर्ष पूर्व गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री चिमन भाई पटेल ने रखी थी। वर्तमान में यह कॉलेज विशाल रूप ले चुका है। यज्ञ के बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सभा के अध्यक्ष चौधरी देवराज ने कहा कि संस्थान में नैतिक और चारित्रिक मूल्य आधारित शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से भी आह्वान किया कि वे अपनी बच्चियों में सामाजिक मूल्यों का समावेश करें। ताकि वे बड़ी होकर सुसंस्कृत समाज की स्थापना में सहयोग कर सकें। इस दौरान प्रबंधक वीरेंद्र उर्फ पप्पू, मंत्री चौधरी मैन पाल, मेघराज, मनोज, नरेंद्र, कृष्ण, बिट्टू, संतोष, प्रधानाचार्य मंजू चौहान, ललतेश, सीमा, वंदना, रूबी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें