फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद की गाड़ी में बिहार के मुसाफिर

विज्ञापन
सहारनपुर रोड़वेज बस अड़डे पर सवारियो की थर्मेल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। अनलॉक-एक के पहले चरण में कई बंदिशों के बीच सोमवार सुबह आठ बजे से रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया। हालांकि पहले दिन मुसाफिरों की संख्या काफी कम रही। इससे चालक और परिचालक और रोडवेज अफसर तक कुछ मायूस भी रहे। अमर उजाला टीम ने रोडवेज बसों से पहले दिन के सफर की हालत जाने की कोशिश की तो यह भी पता चला कि दूसरे राज्य में बसों का संचालन बंद होने के बाद भी रोडवेज बसों में बिहार के प्रवासी मजदूर तक सवार हो गए। उनसे इसकी वजह पूछी गई तो बोले श्रमिक स्पेशल से जाने का इरादा था, मगर चूक गए। अब कोई विकल्प न मिला तो मुरादाबाद तक बस में ही बैठ लिए। ऐसे ही कुछ अन्य दृश्य रोडवेज बसों में सफर के समय नजर आए....
विज्ञापन

दो घंटे से कर रहा यात्रियों का इंतजार
सहारनपुर अड्डे से मुरादाबाद के लिए रोडवेज बस लेकर जा रहे चालक दिलशाद ने बताया कि वह सुबह आठ बजे से यहां गाड़ी लेकर खड़ा है। मगर यात्री ही कम हैं। जो मिले हैं, वे भी सीधे मुरादाबाद रूट के न होकर अलग-अलग जगहों के हैं।
जाना तो मुजफ्फरपुर है, फिलहाल मुुरादाबाद तक जाएंगे
बस में सवार यात्री रंजीत कुमार और उनके दो अन्य साथियों ने बताया कि उन्हें जाना तो बिहार के मुजफ्फरपुर है। मगर गाड़ी मुरादाबाद तक जाएगी, वहीं तक के लिए बैठ गए हैं। दूसरे राज्यों में बसें न जाने की बात बताने के बाद भी वे बस से नहीं उतरे और बोले मुरादाबाद से जो मिलेगा, उसी से आगे निकल जाएंगे। अब ट्रेन तो उन्हें मिली नहीं हैं। वे यहां अनाज मंडी में काम करते थे।

सहारनपुर रोड़वेज बस अड़डे पर सवारियो की थर्मेल स्क्रीनिंग के बाद मुरादाबाद की बस में बैठे यात्र?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें