फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजार में जमकर हुई धनवर्षा

Sat, 29 Oct 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
धनतेरस पर बरतनों की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धनतेरस पर बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। बाजारों से सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लगी रही। सोने, चांदी, बर्तनों से लेकर अन्य सामानों की बडे़ पैमाने पर खरीदारी की गई। इससे लंबे समय से मंदी के दौर से गुजर रहे बाजार को भी सहारा मिला। करोड़ों की खरीदारी से बाजार में पूरा दिन गहमागहमी रही। 
विज्ञापन


लंबे समय से मंदी के दौर से गुजर रहे बाजार को त्योहारी सीजन से सहारा दिया है। शुक्रवार को धनतेरस पर बाजारों में भारी भीड़ रही। ग्राहकों ने सोने की ज्वैलरी में चैन, बाली, अंगूठी, आदि छोटे आइटमों की खरीदारी अधिक की गई।

चांदी में  सिक्के, पायल, चुटकी, चांदी के नोट आदि की खरीदारी सबसे अधिक हुई। बर्तनों में कुकर, गिलास, थाली, चंमच, कढ़ाई आदि की बिक्री जोरों पर रही। वाहनों में मोटर साइकिल, स्कूटर और कार के बाजार में उत्साह रहा। बाजार में सुबह से ही भीड़ इस कदर थी कि लोगों को निकलना मुश्किल हो रहा था। जाम के कारण ग्राहक बाजार की भीड़ में घंटों फंसे रहे। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ के चलते दुकानदारों को दम भर की भी फुर्सत नहीं मिली। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला महासचिव रामराजीव सिंघल और व्यापारी नेता राजीव सिंघल ने बताया कि धनतेरस पर हर वर्ष की तरह बडे़ पैमाने पर बर्तनों की खरीदारी हुई है। इससे मंदी के दौर से गुजर रहे बाजार को सहारा मिला है।

बड़ी संख्या में हुई वाहनों की बिक्री ः सहारनपुर। धनतेरस पर बड़ी संख्या में वाहनों की बिक्री हुई। दो पहिया वाहन जहां एक हजार से भी अधिक बिके वहीं कारों की बिक्री भी सैकड़ा पार कर गई। वाहनों के बाजार में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा।

धनतेरस पर बर्तन और सराफा कारोबार के साथ ही वाहनों के बाजार में भी बिक्री का जोर रहा। स्वाति होंडा के स्वामी निपुण जैन ने बताया कि उनके शोरूम पर तीन टू व्हीलर और 20 से अधिक फोर व्हीलर की बिक्री हुई। रिनेल्ट वाईएस मोटर्स के स्वामी जुहेब सफरी सिद्दीकी ने बताया कि धन तरस पर छोटी बड़ी 10 गाड़ियों की बिक्री हुई है। इसके अलावा सभी शोरूम पर बड़ी संख्या में वाहनों की बिक्री हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें