फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ंजे और नाली निर्माण में पुरानी ईंटों का इस्तेमाल

विज्ञापन
वार्ड 25 में पुरानी ईंटों से बनाई गई सड़क। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा खड़ंजा और नाली निर्माण में पुरानी ईंटों का इस्तेमाल करने की शिकायत नगरायुक्त से की गई है। शिकायत के बाद से विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडलाध्यक्ष गौरव त्यागी ने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि वार्ड संख्या 25 के अभिषेकनगर में नगर निगम के द्वारा खड़ंजा और नाली निर्माण किया जा रहा है। आरोप लगाया कि पास ही में डूडा द्वारा निर्मित नाले की पुरानी ईंटों को निकालकर खड़ंजे और नाली निर्माण में लगाया जा रहा है। गौरव ने एक शिकायती पत्र डूडा के परियोजना अधिकारी को भी दिया है। बताया गया है कि अभिषेक नगर की डॉ. आंबेडकर की मूर्ति वाली गली में डूडा द्वारा बनाए गए नाले की ईंटों को निकालकर नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे नाले और खड़ंजे में इस्तेमाल किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग दोनों अधिकारियों से की है।
अभिषेक नगर में खड़ंजा और नाली निर्माण में पुरानी ईंटों का इस्तेमाल होने की जानकारी नहीं है। यदि वास्तव में ऐसा है तो यह गंभीर मामला है। शनिवार को मौके पर जाकर इसकी जांच की जाएगी। यदि गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीके सिंह, मुख्य अभियंता (निर्माण) नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें