फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 दुकानों की परियोजना को जल्द संचालित करें अधिकारी : मंडलायुक्त

Tue, 30 Jun 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के चेयरमैन/मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने स्मार्ट सिटी और सहारनपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनी 100 दुकानों की परियोजना को जल्द संचालित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

बता दें, कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत कुल 103 परियोजनाओं पर काम हुआ है। इनमें एक परियोजना पर अब भी काम चल रहा है। इनमें से ज्यादातर परियोजनाओं से स्मार्ट सिटी के अधिकारी अभी तक आय शुरू नहीं कर सके हैं, जबकि करीब दो साल से उनसे कहा जा रहा है। सोमवार को हुई बैठक में मंडलायुक्त ने स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ एवं नगर आयुक्त शिपू गिरि और अन्य अधिकारियों से स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने परियोजनाओं के व्यावसायिक इस्तेमाल पर भी जानकारी ली। इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में बनी 100 दुकानों को अभी तक संचालित न करने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे जल्द संचालित करने के निर्देश दिए। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए भी प्रस्तावित अनुबंध का परीक्षण कर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें