फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थायी बस अड्डे का किया अधिकारियों ने निरीक्षण

विज्ञापन
दिल्ली रोड़ कांशीराम कॉलोनी बस अड़डे स्थल का निरीक्षण करते एडीएम व रोड़वेज अधिकारी व पुलिस अधिक? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर अस्थायी बस अड्डे का मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के नेतृत्व में टीम निरीक्षण किया। वहां कुछ कमियां मिलीं, जिन्हें अगले दो दिन में पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद ही कोर्ट रोड पुल पर वाहनों का आगमन बंद करने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पुल पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत नवनिर्माण होना है। उसके लिए कोर्ट रोड पुल पर वाहनों की आवाजाही करीब दो महीने के लिए बंद रखी जाएगी। उससे पहले दिल्ली रूट पर चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन दिल्ली रोड पर कांशीराम आवासीय कॉलोनी परिसर में बनाए जा रहे अस्थायी बस अड्डे से किया जाना है। अभी तक इन बसों का संचालन घंटाघर के पास अंबाला रोड स्थित बस अड्डे से होता है। बसों का संचालन बाधित ना हो सके, इसी उद्देश्य से दिल्ली रोड पर अस्थायी बस अड्डा बनाया जा रहा है।
मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, एसपी ट्रैफिक प्रेमचंद, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (रोडवेज) जगदीश सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने दिल्ली रोड स्थित अस्थायी बस अड्डा निर्माण का निरीक्षण किया। वहां पर यात्री शेड का फ्रेम बन चुका है, लेकिन अभी छत बननी बाकी है। पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था हो गई है, लेकिन फर्श लगना बाकी है। इसी तरह कुछ अन्य कार्य हैं जो अभी होने हैं। यात्रियों के बैठेने को बेंच आदि भी लगा दी गई हैं। निर्माण एजेंसी एलएंडटी की टीम ने अधिकारियों को अधूरे कार्य बुधवार या बृहस्पतिवार तक पूर्ण हो जाएंगे। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके बाद निर्णय होगा कि कोर्ट रोड पुल से वाहनों का आवागमन कब से बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें