फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह छह से आठ बजे तक सफाई व्यवस्था परखेंगे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के सभी अधिकारी प्रात: छह से आठ बजे तक महानगर की सफाई व्यवस्था देखेंगे। इसके लिए नगरायुक्त ने महानगर को चार जोन में बांटा है। अलग-अलग अधिकारियों को अलग-अलग जोन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रदेश के सभी नगर निकायों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई व्यवस्था की है। उन्होंने नगर निकायों के सभी अधिकारियों को प्रात: छह से आठ बजे तक महानगर में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था देखने के आदेश दिए हैं। नगर विकास मंत्री के आदेश पर महानगर को चार जोन में बांटा गया है। अपर नगरायुक्त राजेश यादव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन और पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा को एक-एक जोन दिया गया है। उक्त अधिकारियों को प्रतिदिन अपने जोन में मौके पर जाकर लोकेशन और सेल्फी लेकर भेजनी होगी। इसके अतिरिक्त वे भी प्रतिदिन अलग-अलग जोन का निरीक्षण करेंगे। नगरायुक्त ने बताया कि नगर विकास मंत्री का यह आदेश सफाई व्यवस्था में और बेहतर सुधार लेकर आएगा। वर्तमान में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 भी चल रहा है, इसमें भी लाभ मिलेगा।
रमजान माह के मद्देनजर सफाई शुरू की
रमजान माह को लेकर पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल मंसूर बदर के नेतृत्व में महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मिला था। उन्होंने रमजान माह को देखते हुए महानगर में विशेष सफाई व्यवस्था कराने की मांग की थी। मंसूर बदर ने बताया कि उनकी मांग पर अंसारी चौक से मछियारान होकर बूढ़ी माई तक बड़ी सीवर लाइन और इसकी संबंधित छोटी गलियों की तली सूत सफाई का अभियान शुरू हो गया है। मोहल्ला खटीकों की आपचिक और भैया भाग की आपचिक की भी सफाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें