फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी पत्राचार छोड़, व्यक्तिगत रूचि लेकर कराएं कार्य : राजपाल

Wed, 11 Mar 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्किट हाउस सभागार में उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति की बैठक हुई। सभापति राजपाल सिंह बालियान ने कहा कि अधिकारी केवल पत्राचार के माध्यम से औपचारिकता न करें। व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्यों को कराएं।
विज्ञापन


चिकित्सा विभाग की समीक्षा के बाद निर्देश दिए कि चिकित्सकों की उपलब्धता के अनुसार सभी सीएचसी एवं पीएससी में डॉक्टरों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। समिति सदस्य विधायक राजीव गुंबर ने चिकित्सालयों में उपलब्ध अल्ट्रासाउंड मशीन के खराब होने पर जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। समिति ने एसडीए द्वारा बनायी जा रही नई काॅलोनियों पर प्रसन्नता जाहिर की। नए स्थापित किए जा रहे उद्योगों में एसटीपी की जानकारी हासिल की। नगर विकास विभाग को ढमोला नदी की सफाई के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने जानकारी दी कि इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। सभापति ने निर्देश दिए की किसी भी कार्य को करने से पहले जनप्रतिनिधियों से सलाह ले।
पीडब्ल्यूडी विभाग पिछले वर्ष की कार्ययोजना के शेष कार्यों को इस वर्ष शामिल करे। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति पोर्टल के माध्यम से दर्ज की जाए। आश्वासन समिति के सभापति एवं सदस्यों ने जिला अस्पताल, ढमोला नदी में निर्माणाधीन पुल, उच्च प्राथमिक विद्यालय मनोहरपुर का निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय में सिटी स्कैन कक्ष, आपातकालीन वार्ड, रैन बसेरा आदि का निरीक्षण किया। बेरीबाग में निर्मित सड़क की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने समिति को दिए गए निर्देशों के पालन के प्रति आश्वस्त किया। इस दौरान समिति सदस्य विधायक राम खिलाड़ी सिंह, सीडीओ सुमित राजेश महाजन, नगर आयुक्त शिपू गिरि आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें