फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्न महोत्सव की तैयारी पूरी करें अधिकारी

विज्ञापन
अन्न महोत्सव की व्यापक तैयारियां को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अधिकारियों को पांच अगस्त को मनाए जाने वाले अन्न महोत्सव की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्न महोत्सव से संबंधित सामग्री हर डिपो पर उपलब्ध रहे। निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। कहा कि नोडल अधिकारी महोत्सव की सफलता के लिए तहसीलवार ड्यूटी लगाएं और संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारी तय की जाए।
विज्ञापन

रविवार को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में अन्न महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के प्रत्येक डिपो पर 100 लाभार्थियों को बुलाया जाए। डिपो पर मास्क, सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग एवं साफ सफाई का ध्यान रखा जाए। सभी दुकानों पर खाद्यान्न समय से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। खाद्यान्न का वितरण जनप्रतिनिधियों से कराया जाए। यह भी सुनिश्चित कराया जाए कि जिस दिन खाद्यान्न वितरण होगा, उस दिन जनपद की सारी दुकानें खुली रहें। कहा कि शहरी क्षेत्र में नगर पालिका एवं नगर निगम के कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का सही प्रकार से निर्वहन करें। इसमें खाद्यान्न के साथ ही निशुल्क बैग का भी वितरण होगा। इस दौरान एडीएम प्रशासन एसबी सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें