फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दूधली पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों से की वार्ता

विज्ञापन
संत गुरू रविदास जयंती पर शोभा यात्रा मामले में सड़क दूधली पहुंचे डीएम एसएसपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। संत रविदास जयंती पर गांव सड़क दूधली में शोभायात्रा के मार्ग को लेकर विवाद रहा है और पूर्व में दो पक्षों में टकराव तक हुए हैं। इसी को देखते हुए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर लोगों से वार्ता की। लोगों को समझाया कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिसकर्मियों को भी कड़ी निगरानी के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

इस गांव में लंबे समय से शोभायात्रा के मार्ग को लेकर विवाद रहा है। इसी कारण पुलिस प्रशासन की तरफ से यहां पर शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। इस बार भाजपा एससीएसटी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी निर्दोष कुमार ने शोभायात्रा निकलवाने की मांग की थी, लेकिन पूर्व में हुई घटना को देखते हुए अनुमति नहीं मिली। इसी के चलते गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
उधर, शुक्रवार को डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा गांव सड़क दूधली में पहुंचे। वहां लोगों से वार्ता की। उन्हें समझाया गया कि संत रविदास जयंती पर पूजन, हवन आदि कार्यक्रम शांतिपूर्वक और हर्ष के साथ किया जाए। इसके अलावा उन्होंने अन्य भी कई गांवों में संत रविदास की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर आयोजकों के साथ वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें