फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शासन में बेलगाम हो गए हैं अफसर : राकेश टिकैत

Fri, 18 Jul 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़/छुटमलपुर। भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। कैराना सांसद इकरा हसन के साथ सहारनपुर के एडीएम प्रशासन द्वारा किया गया अभद्र व्यवहार इसका ताजा उदाहरण है। उत्तराखंड के टिकरी गांव मंदिर से पूजा कर लौटते समय राकेश टिकैत कुछ देर के लिए मनोहरपुर और छुटमलपुर में रुके।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि युवा नेता देश की धरोहर हैं। सांसद के साथ ऐसा व्यवहार अधिकारियों की तानाशाही को उजागर करता है। जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। कहा कि सरकार योजनाओं के नाम पर किसानों के साथ छल कर रही है। सरकार किसानों को एक साल में छह हजार रुपये मिलने वाली सम्मान निधि में ही उलझा कर रखना चाहती है। गन्ने व धान की फसलों के दाम नहीं बढ़ाए गए इस पर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि हमने सरकार को सुझाव दिया था कि किसानों के घरों पर बड़े सोलर प्लांट लगाकर उनकी सप्लाई पावर ग्रिड को दे दी जाए और उसके बदले में किसानों के नलकूपों पर सप्लाई दी जाए ताकि किसानों व सरकार दोनों को ही लाभ मिल सके।
चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों के नुकसान पर ध्यान नहीं दे रही है। किसानों से जुड़ी योजनाएं केवल फाइलों में धूल फांक रही हैं। सरकार केवल हिंदू मुस्लिम करके वोट की राजनीति कर रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी, वरिष्ठ जिला महासचिव अजय कांबोज, बबली कांबोज, हेमराज सिंह, सतपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

छुटमलपुर में युवा इकाई के जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी और जिला उपाध्यक्ष सचिन चौधरी के कार्यालयों पर चौधरी राकेश टिकैत का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अन्वेश कांबोज, पदम सिंह, सुमित कांबोज, मास्टर सतपाल, मुकेश कांबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें