फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइडलाइन के अनुसार आरक्षण तय करने में जुटे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाइडलाइन के अनुसार आरक्षण तय करने में जुटे अधिकारी
विज्ञापन

सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दोबारा से आरक्षण तय करने के लिए अधिकारी जुट गए हैं। शासन से मिली गाइडलाइन में तय फार्मूले के अनुसार 20 से 22 मार्च के बीच आरक्षण सूची का प्रकाशन होगा। 20 से 23 मार्च तक आपत्तियां भी ली जाएंगी, जिनका निस्तारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति 24 और 25 मार्च को करेगी। 26 मार्च तक अंतिम प्रकाशन होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद ओबीसी के लिए आरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

आई थीं 641 आपत्ति
दोबारा आरक्षण को लेकर प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ गई है। लेकिन उनको राहत मिली है, जिन्होंने आपत्तियां लगाई थीं। कहीं पर सामान्य बहुल ग्राम पंचायत को आरक्षित कर दिया है, तो कहीं पर एससी बहुल क्षेत्र को अनारक्षित रखा गया है। कुल 641 आपत्तियां आई थीं।
विज्ञापन

इन पदों पर होना है चुनाव
ग्राम प्रधान -- 884
ग्राम पंचायत सदस्य -- 1210
क्षेत्र पंचायत सदस्य -- 1206
जिला पंचायत सदस्य -- 49
आरक्षण को लेकर शासन ने गाइडलाइन जारी की है। उसी के अनुसार आरक्षण सूची का प्रकाशन, आपत्तियों का निस्तारण और अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
- उपेंद्र राज सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें