सहारनपुर। राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ की ओर से जातिगत भेदभाव, सामाजिक वैमनस्य और जातिवादी व्यवस्था के विरोध में प्रस्तावित पुतला दहन कार्यक्रम मंगलवार को नहीं हो पाया। संघ के पदाधिकारी प्रद्युम्न शर्मा को दिल्ली रोड स्थित जनधेड़ा में उनके निवास पर हाउस अरेस्ट किया गया।
प्रद्युम्न शर्मा ने बताया कि दशहरे के अवसर पर संघ की ओर से समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव और जातिवादी व्यवस्था के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसके माध्यम से सामाजिक वैमनस्य के खिलाफ विरोध दर्ज कराने की योजना थी। कार्यक्रम की तैयारी के बीच उन्हें उनके निवास पर ही रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि हाउस अरेस्ट किए जाने के कारण वह प्रस्तावित कार्यक्रम नहीं हो पाया है। यह आयोजन समाज में जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानता के विरोध में किया जाना था।