फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बेदखली आदेश के बाद भी नहीं हट रहे तालाबों से कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। वर्षों पहले हुई बेदखली की कार्रवाई के बाद भी मिलीभगत के कारण आज तक तालाबों से कब्जे नहीं हटे हैं। मुख्यमंत्री से की गई शिकायत पर भी हल्का लेखपाल अवैध कब्जे हटाने की झूठी रिपोर्ट लगाने में गुरेज नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा बड़गांव के नानौता-देवबंद मार्ग पर तालाब की भूमि है। इस पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर निर्माण किए हुए हैं। पिछले दस वर्षों में शिकायत के बावजूद प्रशासन तालाब भूमि से आज तक अवैध कब्जे नहीं हटवा सका। मुख्यमंत्री को शिकायत के बाद दो सप्ताह पहले रामपुर मनिहारन तहसील प्रशासन एवं जिला प्रशासन ने कब्जाधारियों को अवैध कब्जा हटाए जाने के लिए नोटिस जारी किए थे, लेकिन प्रशासन ने फिर नोटिस देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
शिकायतकर्ता बीरपाल सिंह ने बताया कि गांव दल्हेड़ी व कस्बा बड़गांव में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ लाखों रुपये के जुर्माना व बेदखली की कार्रवाई होने के बावजूद भी प्रशासन अवैध कब्जे हटाने के लिए गंभीर नहीं है। कस्बा बड़गांव के अलावा दल्हेड़ी, झबीरन, खुदाबक्सपुर, चंदपुर, अंबेहटाचांद, जड़ौदा पांडा आदि में कई ग्रामीणों द्वारा तालाब भूमि से कब्जे हटाने की शिकायत की गई, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। गांव दल्हेड़ी, झबीरन में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध बेदखली की। कार्रवाई होने के बावजूद आज भी अवैध कब्जे बरकरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें