फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 25 अक्तूबर तक राजनीतिक दलों से मांगी गईं आपत्तियां और सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों का संभाजन किया गया है, जबकि कम मतदाता संख्या वाले और अव्यावहारिक बूथों का नजदीकी मतदेय स्थलों में विलय किया गया है। 25 अक्तूबर तक राजनीतिक दलों से सूची के संबंध में लिखित सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं।


मतदेय स्थलों के इस युक्तिसंगत निर्धारण को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें बूथों की प्रस्तावित सूची पर सुझाव और आपत्तियां लेकर अंतिम सूची तैयार करने पर चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार यह प्रक्रिया पूरी की गई है। इसका उद्देश्य मतदान के दिन बूथों पर लंबी कतारों को कम करना और मतदाताओं को आसानी से मतदान का अवसर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने राजनीतिक दलों को मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची पहले ही उपलब्ध करा दी थी। प्राप्त वैध आपत्तियों और सुझावों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी लवी त्रिपाठी, सभी उप जिलाधिकारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, सपा से चौधरी अब्दुल गफूर, कांग्रेस से सुधांशु धनगर तथा सांसदों और विधायकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें