फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के विचार सुन संविधान के पालन ली शपथ

विज्ञापन
नगर पालिका में संविधान दिवस पर सभासदों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ ग्रहण कराते पालिका अध्यक? - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
सहारनपुर। संविधान दिवस के मौके पर विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीडीओ प्रणय सिंह सहित अनेक अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन भाषण सुना। इसके बाद सीडीओ ने सभी को संविधान के पालन की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीडीओ प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयोजक जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव रहे। कार्यक्रम का संचालन मो. सलीम कौसर और राजीव बंसल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान ओम प्रकाश पांडेय, राजेंद्र कुमार, मो. सलीम, दीपक राठौर, ओमपाल सैनी, सूर्यकांत, अश्वनी कुमार, विशेष शर्मा, शीशपाल, ममता, शबाना, सुमन, बिंदू चंचल मौजूद रहे।
उधर, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा देहरादून चौक स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष साधूराम ने कहा कि भारत रत्न भीमराव आंबेडकर ने 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान बनाया था, जिसको 1950 में लागू किया गया। इस संविधान की पूरी दुनिया ने सराहना की। मगर, वर्तमान की भाजपा सरकारों ने संविधान को बदलने काम किया है और दलितों व अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस दौरान दौलत राम, प्रवीण, मांगेराम, आशीष, मीर सिंह, ऋषिपाल, जगपाल, अनुराग, लक्ष्मीचंद, अशोक, नरेश चंद, राजेश्वर दयाल, मोनू, एसडी गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें