फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौषण वाटिका से सुधरेगा लोगों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कुपोषण दूर करने में पोषण वाटिका कारगर साबित होंगी। कृषि विज्ञान केंद्र जनपद वासियों को न सिर्फ अपने घरों में पोषण वाटिका बनाने के लिए प्रेरित करेगा बल्कि उन्हें सब्जियों के किट भी निशुल्क मुहैया कराएगा। जिससे लोगों को ताजी और मौसमी सब्जियों घर पर ही मिल सकें। सब्जियों के बीज के किट महिलाओं को दिए जाएंगे। जिससे वे अपने घर पर जैविक तरीके से सब्जियां पैदा कर सकें।
विज्ञापन

सब्जियों का बढ़ता भाव लोगों के जेब पर भारी पड़ रहा है। इसका असर उनके भोजन में शामिल होने वाली सब्जियों की मात्रा पर दिख रहा है। इसके चलते कृषि विज्ञान केंद्र ने जनपद में पोषण वाटिका बनाने की पहल की है। इसके तहत लोगों को अपने घरों में सब्जियों की पोषण वाटिका बनाने के प्रेरित किया जाएगा। साथ ही पोषण वाटिका को किस प्रकार से सुव्यवस्थित रखें, इसके गुर भी बताए जाएंगे। शहरी और ग्रामीण घरों में कैसे पोषण वाटिका बनाकर अधिक से अधिक मौसमी सब्जियां ली जा सकती हैं। इसके तहत लोगों को सब्जियों के बीज के किटों का भी निशुल्क वितरण किया जाएगा। इसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इन किटों में करीब दस मौसमी सब्जियों के बीज रहेंगे।
किट में होंगे इन सब्जियों के बीज
कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से पोषण वाटिका के लिए दी जाने वाली किट में मौसम के हिसाब से करीब आठ से दस सब्जियों के बीज रहेंगे। इनमें करेला, परवल, टिंडा, टमाटर, चौलाई, खीरा, भिंडी, शिमला मिर्च, बैंगन, तुरई, लौकी, ब्रोकली, गोभी, गाजर, पत्ता गोभी, शलजम, चुकंदर, पालक, मटर आदि सब्जियों के बीज शामिल होंगे।
विज्ञापन

मिलेंगी ताजी एवं जैविक सब्जियां
गृह वाटिका पौष्टिक सब्जियां पाने का आसान साधन है। इसमें परिवार के लिए सब्जियां पैदा की जा सकती है। इससे घर में ही ताजी और जैविक सब्जियां मिल सकेंगी। जो परिवार की सेहत के लिए कारगर साबित होगी। ेवीके जल्द ही लोगों को मौसमी सब्जियों के बीजों की एक किट को निशुल्क मुहैया कराएगा। - डॉ. आईके कुशवाहा, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें