सहारनपुर। थाना सदर क्षेत्र की खलासी लाइन कॉलोनी में नर्स सरिता के घर में सोमवार शाम साढ़े सात बजे अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और समय रहते उसे बुझा लिया गया।
खलासी लाइन चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि सरिता शाम को ज्योत जलाकर ड्यूटी करने चली गई थी। इसके गिरने से ही शायद आग लग गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि संकरी गली में आग लगने से ज्यादा नुकसान का डर था, लेकिन समय रहते आग बुझा ली गई। इसमें कोई झुलसा नहीं है।