सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग की नाम, फोटो, हस्ताक्षर और डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस समेत 44 सेवाएं फेसलेस कर दी गई हैं। इन सेवाओं के लिए आवेदकों को अब परिवहन कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। घर बैठे ही मोबाइल के जरिए आवेदन पूरा कर सकते हैं। आरआई रोहित कुमार सिंह बताया कि घर बैठे ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। इसमें सारथी पोर्टल पर लर्निंग लाइसेंस में नाम, पता और फोटो के हस्ताक्षर बदलने के अलावा डुप्लीकेट लर्निंग लाइसेंस, डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना शामिल है। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस का प्रतिस्थापन, पता बदलना, ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण और ड्राइविंग टेस्ट शामिल है।
वहीं, वाहन पोर्टल में मोटर वाहन का अस्थायी पंजीकरण, पूरी तरह से निर्मित बॉडी वाले मोटर वाहन का पंजीयन, मोबाइल नंबर चढ़ाना, डुप्लीकेट फिटनेस प्रमाणपत्र, पंजीयन प्रमाणपत्र का एनओसी, किराया खरीद करार की अनुशंसा व समाप्ति सहित अन्य काम शामिल हैं।