फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रविवार को होगा पूर्ण लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में कोरोना के पॉजिटिव केस बढ़ने के साथ ही जिला प्रशासन ने लॉकडाउन को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी, दूध की दुकानों को इजाजत होगी। जनपद में पूर्ण लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। बार्डर से आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि सहारनपुर जिले में कोरोना का ग्राफ दो दिन में अचानक बढ़ा है। दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ की ओर से आवाजाही से दिक्कतें बढ़ी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को जनपद में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। बार्डर पूरी तरह से सील रहेगा। किसी को आवाजाही की इजाजत नहीं होगी। जिन्हें बहुत जरूरी होगा उनके लिए पास की व्यवस्था होगी, लेकिन केवल जरूरी सेवाओं को लिए केवल ये व्यवस्था लागू होगी। उन्होंने बताया कि बार्डर से अखबार के लाने ले जाने पर हालांकि कोई प्रतिबंध नहीं होगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि अगले आदेश तक ये व्यवस्था लागू रहेगी। उन्होंने ये भी बताया कि रविवार यानि पूर्ण लॉकडाउन के दौरान केवल दूध, इमरजेंसी सेवा और इमरजेंसी अस्पताल की जो सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें खोलने की केवल इजाजत होगी। किराना, सब्जी, फल-फ्रूट सहित सभी दुकानें रविवार को पूरी तरह से बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें