फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक छत के नीचे मिलेंगे बीज और कीटनाशक

विज्ञापन
विज्ञापन
अब एक छत के नीचे मिलेंगे बीज और कीटनाशक
विज्ञापन

सहारनपुर। किसान अब एक छत के नीचे बीज और कीटनाशक खरीद सकेंगे। इसके लिए विकासखंड स्तर पर किसान कल्याण केंद्र बनाए जाएंगे। बलियाखेडी, नागल और नानौता विकासखंडों में इसके लिए जगह की तलाश की जा रही है।
कृषि विभाग उत्तम खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रहा है। इनमें अनुदानित कीटनाशक और बीज उपलब्ध कराने के साथ कृषि यंत्र, सोलर पंप आदि योजनाएं भी शामिल हैं। इन केंद्रों का क्षेत्रफल 25 गुना 25 वर्ग मीटर होगा। इससे किसानों को बीज और कीटनाशक खरीदने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन केंद्रों पर धान, गेहूं, मटर, सरसों, उड़द, मसूर आदि फसलों के सरकार द्वारा अनुदानित बीज और कीटनाशक उपलब्ध होंगे। किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए हाल का निर्माण भी कराया जाएगा। तीन ब्लाकों में नए किसान कल्याण केंद्र बनाए जाएंगे। जबकि अन्य विकास खंडों में पहले से ही उपलब्ध बीज गोदाम और कृषि रक्षा इकाईयों पर यह सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------- वर्जन --
जनपद में तीन नए किसान कल्याण केंद्र खोलने के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। इनमें नागल, बलियाखेड़ी और नानौता शामिल हैं। इस कल्याण केंद्र से किसानों को एक ही छत के नीचे खेती की सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी। इसके लिए किसानों को भटकना नहीं पडे़गा।
-- धीरज कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें