फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ओडीएफ प्लस होंगी ग्राम पंचायतें 18-49-22

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब जिले की ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस बनाने का खाका तैयार किया गया है। ग्राम पंचायतों में ठोस व तरल कचरे को अलग कर उसे उपयोगी बनाने की कवायद होगी। इसके साथ ही स्वच्छता को लेकर गांवों के बीच प्रतिस्पर्धा कराने अलावा अनेक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

जनपद के 11 विकास खंडों के 887 ग्राम सितंबर 2018 में खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित किए गए थे। वर्तमान में ग्राम पंचायतों की संख्या 884 है। छुटमलपुर नगर पंचायत बन चुकी है, जिसमें फतेहपुर को शामिल किया गया है। इसके अलावा रामपुर मनिहारान देहात ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत में मिलाया गया है।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता को प्रत्येक व्यक्ति की आदत में शामिल कराने के संकल्प के अब ग्राम पंचायतें ओडीएफ प्लस बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत सर्वेक्षण में छूटे परिवारों के लिए शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए बेस लाइन सर्वे भी चल रहा है। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के धार्मिक स्थलों, स्कूलों, पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य केंद्र, गलियों, चौराहों और दीवारों पर स्वच्छता से संबंधित पेंटिंग बनाई जाएंगी। स्वच्छता को लेकर बच्चों और युवाओं के बीच निबंध एवं खेल प्रतियोगिता कराना भी कार्यक्रम शामिल किया गया है।
विज्ञापन

तरल और ठोस कचरा प्रबंधन पर दिया जाएगा जोर
सहारनपुर। ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायतें बनाने के लिए तरल व ठोस कचरा प्रबंधन पर जोर दिया जाएगा। तरल व ठोस कचरे को अलग-अलग एकत्र कर उसको उपयोगी बनाने की कवायद होगी। ग्राम पंचायतों में एक ही स्थान पर बड़े कूूड़ाघर बनेंगे, जहां से सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाएंगे और उसके निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी।
कंपोस्ट व जैविक खाद बनाने का भी प्लान
सहारनपुर। जिला पंचायत राज विभाग के मुताबिक कचरा प्रबंधन के साथ ही जैविक खाद तैैयार किए जाने भी जोर दिया जाएगा। गांवों में कूड़ा इकट्ठा कर कंपोस्ट व जैविक खाद बनाने में जनभागीदारी भी होगी। इसे रोजगार से भी जोड़ना भी अभियान शामिल किया जाएगा।
सामुदायिक शौचालय भी अभियान का हिस्सा
सहारनपुर। जिले में 250 से अधिक ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बनकर तैयार हो गए हैं और बाकी में निर्माणाधीन हैं। सामुदायिक शौचालयों बनाने को भी ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायत अभियान शामिल किया गया है।
- यह होंगे अभियान के विशेष बिंदु
-- गांवों की गलियों और नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
-- जलभराव की समस्याओं का निस्तारण होगा।
-- वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाना भी कार्य योजना में शामिल है।
-- जगह-जगह कूड़े के ढेर नहीं लगने दिए जाएंगे।
-- प्राथमिक विद्यालयों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
-- ग्रामीणों और बच्चों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा।
-----------
ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस बनाने का प्लान तैयार किया गया है। शासन की प्राथमिकता में शामिल स्वच्छ भारत मिशन के तहत जल्द ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस का दर्जा दिलाया जाएगा। इसके लिए अनेक कार्यक्रम होंगे। -- राजेंद्र प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें