सहारनपुर। जिले के सभी 3410 आंगनबाड़ी केंद्रों और 884 ग्राम पंचायतों में पोषण वाटिका बनाए जाने का खाका तैयार किया गया है। ताकि वहां से कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक सब्जियां मिल सके।
वर्तमान में राष्ट्रीय पोषण माह चल रहा है। इसी के तहत शत-प्रतिशत पोषण वाटिका बनाए जाने का प्लान तैयार किया गया है, जिसमें बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अलावा आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को पोषण वाटिका का निर्माण कराकर देखरेख की जिम्मेदारी दी जाएगी। पूर्व में कुछ पोषण वाटिकाओं का जिले में बनाई गई थी, लेकिन लॉकडाउन और कोरोना काल की वजह से पोषण वाटिका के निर्माण कार्य प्रभावित हुआ था, लेकिन अब आंगनबाड़ी केंद्रों के अलावा ग्राम समाज की भूमि पर भी पोषण वाटिका बनाने की योजना तैयार कर ली गई है।
इन सब्जियों के लगाए जाएगी पौध
पोषण वाटिका में कटहल, पपीते, सोयाबीन, आम, सहजन, पालक, शलजम, टमाटर, अमरूद, सोयाबीन सहित अनेक हरि सब्जियों की पौधे लगाकर उन्हें विकसित किया जाएगा।
शत प्रतिशत पोषण वाटिका के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर शासन ने भी गाइडलाइन जारी कर दी है। कुछ जगहों पर पोषण वाटिका का निर्माण कार्य दो से तीन दिनों में शुरू करा दिया जाएगा। बाकी सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्राम पंचायतों से भूमि लेकर पोषण वाटिका बनाई जाएंगी।---------आशा त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी