फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन नहीं अब पराक्रम की जरूरत : डूंगर

Tue, 08 Nov 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में बैठक को सबांधित करते बलराज डूंगर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विहिप की बैठक में बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर ने कहा कि जिस प्रकार से कश्मीर से हिंदुओं को पलायन को मजबूर किया गया, उसी की तर्ज पर अब यह सिलसिला पूरे देश के अनेक कस्बों व शहरों में चलाया जा रहा है। विवश होकर हिंदू पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए अब विहिप पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दस लाख हिंदू हित चिंतकों की फौज को खड़ा करेगी।
विज्ञापन


यहां भाजपा अध्यक्ष प्रवीन सैनी के आवास पर आयोजित बैठक में डूंगर ने कहा कि पलायन का मामला अकेले कैराना का नहीं है। प्रदेश के संभल, अलीगढ़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, सहारनपुर व बिहार के भागलपुर के अलावा केरल, पश्चिम बंगाल, मालदा सहित पूरे देश  में चलाया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि हिंदू समाज को संगठित होकर अब पलायन नहीं पराक्रम दिखाना होगा। राष्ट्रद्रोही ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। जिलाध्यक्ष मांगेराम, जिला मंत्री ब्रिजेश राणा, जिला संयोजक तरुण, सुनील कुमार आर्य, अरविंद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें