फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सहारनपुर में ही होगी कोविड 19 की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सहारनपुर में ही होगी कोविड 19 की जांच
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बायोसेफ्टी लैब टू का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आनलाइन उद्घाटन किया। इस दौरान आयुष राज्य मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि बायोसेफ्टी लैब आरंभ होने से सहारनपुर मंडल के लोगों की कोविड-19 की जांच राजकीय मेडिकल कॉलेज में हो सकेगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जांच रिपोर्ट भी जल्द आएगी, जिससे संक्रमितों को इलाज भी जल्दी मिलेगा और वे स्वास्थ्य लाभ लेकर अपने घरों को सकुशल लौट पाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को अंबाला रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में नवनिर्मित बायोसेफ्टी लैब टू के उद्घाटन का प्रसारण राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया। इसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में उत्तरोत्तर सुधार की प्रतिबद्धता जताई। प्रदेश सरकार में आयुष राज्य मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन के बाद कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध है तथा कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए हर संभव कार्य कर रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में नवनिर्मित बायोसेफ्टी लैब टू इसी का एक उदाहरण है जिसमें सहारनपुर मंडल के कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने भी प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह मार्तोलिया ने कहा कि बायोसेफ्टी लैब राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आज महामारी का दौर चल रहा है इसलिए उनका ध्यान कोरोना संक्रमण जांचने पर है लेकिन भविष्य में इस लैब में अन्य गंभीर बीमारी के संक्रमण भी जांचे जा सकेंगे। सीएमएस डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि बायोसेफ्टी लैब के संचालन के लिए प्रशिक्षित डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद है तथा अन्य स्टाफ को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर माइक्रोबायोलॉजिस्ट डा. इंदु मैनन, डा. प्रज्ञा शाक्य मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट, डा. प्रदीप सिंह तथा अन्य वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें