फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोटेदारों के यहां खाद्यान्न पहुंचाएगा खाद्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सरकारी राशन में होने वाले गड़बड़झाले पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य विभाग अब सीधे उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर उसको आवंटित खाद्यान्न पहुंचाएगा। इसके लिए ठेकेदारों का सहारा लिया जाएगा। ठेेकेदार जीपीएस से लैस वाहनों के माध्यम से गोदामों से खाद्यान्न का परिवहन करेंगे। इसके लिए रूट भी तय होंगे। इसकी निगरानी लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम से की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में जल्द ही डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था शुरू होने जा रही है। इसके तहत खाद्य विभाग के गोदामों से विभागीय ठेकेदार राशन डीलरों के यहां आवंटित खाद्यान्न पहुंचाएंगे। जो राशन डीलर से पहुंचाए गए खाद्यान्न की रसीद लेकर खाद्य विभाग के कार्यालय में जमा करेंगे। खाद्यान्न का परिवहन करने वाले वाहनों में जीपीएस लगा होगा। जिसकी निगरानी लखनऊ स्थित कमांड कार्यालय से होगी। साथ ही इन वाहनों के लिए रूट भी निर्धारित किया जाएगा। वाहनों में लगे जीपीएस से छेड़छाड़ करने या उनके निर्धारित रूट से अलग चलने पर लखनऊ स्थित कमांड आफिस से अलर्ट जारी होगा। जनपद में 1247 राशन डिपो हैं। इनमें से 250 उचित दर विक्रेता नगरीय क्षेत्र और 997 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। जनपद में उचित दर विक्रेताओं को करीब 80585.22 क्विंटल गेहूं और 54633.78 क्विंटल चावल का हर माह आवंटन होता है।
जिला खाद्य अधिकारी प्रिंस चौधरी ने बताया कि जनपद में 12 गोदामों से राशन डीलर खाद्यान्न उठाते हैं। इनमें से आठ पर ठेकेदार नियुक्त किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। जबकि अन्य चार गोदामों के लिए टेंडर मांगे गए हैं। इससे विभागीय ठेकेदार राशन डीलर की दुकानों पर खाद्यान्न की डिलीवरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें