फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अब डीटीसी में संभागीय निरीक्षक लेंगे वाहन चालकों का टेस्ट

Tue, 06 May 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में बेहट रोड ​स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में&nb
विज्ञापन
सहारनपुर। ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर से वाहन का लाइसेंस बनवाना आसान होगा। प्रशिक्षण की बाध्यता खत्म कर दी है। अब संभागीय निरीक्षक डीटीसी में चालकों का टेस्ट लेंगे। टेस्ट में फेल चालकों को प्रशिक्षण मिलेगा। अब तक करीब 30 ड्राइविंग लाइसेंस बन चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में बेहट रोड पर साईंधाम मंदिर के सामने एक अप्रैल को पहला ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोला गया। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदक को पहले संभागीय परिवहन कार्यालय में बायोमेट्रिक देने होते हैं। उसके बाद ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में ड्राइविंग का प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है। दोपहिया वाहन के लिए 10 घंटे का प्रशिक्षण होगा, जबकि भारी वाहनों के लिए 29 घंटे का प्रशिक्षण है। छह से 15 हजार रुपये फीस निर्धारित की है। इसके अलावा एक हजार रुपये ड्राइविंग लाइसेंस की फीस देनी होती है। अब शासन ने लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों को बड़ी राहत दी है।
अब ड्राइविंग लाइसेंस सेंटर में प्रशिक्षण से पहले टेस्ट होगा। इस टेस्ट को परिवहन विभाग के संभागीय निरीक्षक लेंगे। टेस्ट में चालक फेल हो जाता है तो उसे एक सप्ताह बाद दोबारा बुलाया जाएगा। इसके अलावा अन्य कुछ प्रक्रियाओं भी है, जो पूरी करनी है। बार-बार फेल होने पर प्रशिक्षण लेना होगा। उसकी फीस निर्धारित है। जब से प्रशिक्षण की बाध्यता को खत्म किया है, तब से लाइसेंस बनने शुरू हो गए हैं। रोजाना चार से पांच आवेदन आ रहे हैं।
विज्ञापन


संभागीय निरीक्षक रोहित कुमार सिंह का कहना है कि ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में अब तक करीब 30 लाइसेंस बन चुके हैं। प्रशिक्षित चालकों को प्रशिक्षण लेने की जरूरत नहीं है। टेस्ट की प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें