संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने कहा कि देश की जनता पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की मांग कर रही है। इसलिए प्रधानमंत्री को पाकिस्तान के खिलाफ इसी योजना पर काम करना चाहिए। पूर्व विधायक ने जारी बयान में कहा कि जब मंत्रिमंडल एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रस्ताव को पास कर चुका है तो फिर इसके प्रचार प्रसार में कार्यकर्ताओं का समय और धन क्यों खराब किया जा रहा है। अच्छी बात है एक बार ही में चुनाव संपन्न कराएं जाएं। इससे धन की बचत होने के साथ ही सरकारी मशीनरी की भागदौड़ भी कम होगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को इधर-उधर उलझाने के बजाए सरकार को अपना ध्यान पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्रित रखना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से आतंकवाद पर कठोर निर्णय जल्द लेने की मांग की है।