फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कम नामांकन पर 138 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। कम छात्र नामांकन को लेकर 138 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया गया है। इसे लेकर संबंधित प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों में खलबली है।
परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। समीक्षा बैठक में पाया गया कि जनपद के कुछ परिषदीय विद्यालयों में छात्र नामांकन अत्यंत कम है। ऐसे 138 विद्यालय मिले हैं, जहां नामांकन संख्या पांच से भी कम है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल द्वारा संबंधित 138 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि वह नामांकन कम होने के कारणों का स्पष्ट एवं संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करें। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल चलो अभियान महत्वपूर्ण पहल है, जिसका मकसद आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराएं। इसके लिए घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें